फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर में रैन बसेरों पर लटके हैं ताले

विज्ञापन
ठंड - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। महानगर में बनाए गए रैन बसेरों पर ताले लटके हैं। एक जगह ठेकेदार ने अपना सामान भर रखा है। लेकिन प्रशासन और नगर निगम खामोश है। अब ठंड बढ़ने पर अगर लोगों को रात बितानी पड़े तो कहां जाएंगे। मथुरा में तो वैसे भी श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन


नगर पालिका से निगम बनने के बाद भी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आया है। मथुरा आने वाले हजारों श्रद्धालुओं में से सैकड़ों श्रद्धालु ऐसे होते हैं जो कि होटल आदि में रहने का खर्चा वहन नहीं कर सकते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को रात गुजारने के लिए रैन बसेरा की आवश्यकता होती है। निगम द्वारा ठंड के मौसम से बचने के लिए कोई रैन बसेरा तैयार नहीं कराया गया है। एक मात्र रैन बसेरा बंगाली घाट पुलिस चौकी के निकट बना है। नगर निगम के बीएन पोद्दार स्थित रैन बसेरा पर ताला लटका है। जबकि भूतेश्वर क्षेत्र में वाटर वर्क्स के निकट बने रैन बसेरा में एक ठेकेदार ने अपना सामान रख दिया है।

वृंदावन में नहीं है रैन बसेरा
वृंदावन में अटल्ला चुंगी पर नगर निगम का एक स्थायी रैन बसेरा है लेकिन निगम द्वारा इस रैन बसेरा का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इसमें यात्रियों के रुकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूतेश्वर पर नहीं बना अस्थाई रैन बसेरा
हर वर्ष ठंड के मौसम के शुरू होते ही भूतेश्वर चौराहे पर अस्थाई रैन बसेरा बन जाता था लेकिन अभी तक यहां पर कोई रैन बसेरा तैयार नहीं हुआ है।

जल्द ही अन्य रैन बसेरा को भी चालू करेंगे। अस्थाई रैन बसेरा भी जल्द बनवाएंगे।
- उज्जवल कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें