फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को मंडलायुक्त करेंगे मार्गशीर्ष मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में बैठक करते अपर जिलाधिकारी, सीडीओ व अन्य अधिकारी
विज्ञापन
कासगंज। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने बताया कि मेले का उद्घाटन 27 नवंबर की सायं आयुक्त अलीगढ़ मंडल सुभाष चंद्र शर्मा करेंगे। सभी को मेले की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी कासगंज को मेला मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है। मेला और पार्किंग में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। मेले में लगने वाले सर्कस, झूले वालों आदि को अपने टेंट में अग्निशमन यंत्रों का रखना अनिवार्य होगा।

उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, ईओ सोरों, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, परिवहन अधिकारी, सहायक अभियंता सिंचाई तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें