एटा। जैथरा के गांव साखीपुर में जमीन के विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव साखीपुर निवासी रघुवीर का गांव के ही मोहरपाल से जमीनी विवाद चल रहा है। उसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच शनिवार सुबह को कहासुनी होने लगी।
आरोप है उसी समय मोहरपाल आदि ने रघुवीर और उसके बेटे अनूप के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इसी क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्र के दीवानी परिसर में राजकुमार पत्नी श्यामवीर ने सुमनदेवी पत्नी अखिलेश निवासी नगला केवल सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी की तहरीर दी है।
जबकि प्रेमनरायन निवासी अलीगंज रोड ने मोनू पुत्र अगरसिंह निवासी शीतलपुर के खिलाफ पांच दिन पहले मारपीट कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।