फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर ओवर फ्लो, 26 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। टेल तक सफाई-खोदाई न होने से आए दिन माइनर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। सुरीर माइनर ओवरफ्लो हो गया। इससे 26 बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


सुरीर माइनर की पटरी शुक्रवार की रात गांव भगत नगरिया के निकट कट गई। इससे बलराम शर्मा के खेत में पानी भर गया। खेतों में दो-दो फीट पानी खड़ा हो गया। प्रात: जब बलराम खेत की ओर गया तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर सैकड़ों किसान मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने कटी पटरी को ठीक किया। पटरी टूटने की सूचना किसानों ने एसडीएम वरुण कुमार पांडेय को दी। किसानों का आरोप था कि सुरीर माइनर की टेल तक सफाई-खोदाई नहीं कराई गई है। इससे माइनर ओवरफ्लो हो गया है। किसानों ने फसल के नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें