फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण तूफान एक्सप्रेस रही रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण तूफान एक्सप्रेस रद्द
विज्ञापन

तीन से आठ घंटे तक देरी से चलीं आठ ट्रेनें, पटरी पर नहीं आ रहा ट्रेनों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा।
चार दिन पूर्व हुए घने कोहरे के बाद से अब तक ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आ सका है। कोहरे के चलते 24 घंटे देरी से चली तूफान एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। साथ ही आठ ट्रेनें तीन से आठ घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व अचानक हुए घने कोहरे के बाद शुक्रवार को श्री गंगानगर से हावड़ा को जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस 24 घंटे देरी से चल रही थी। शनिवार को रेल अधिकारियोें ने इस ट्रेन को रद्द कर दिया। इसके अलावा बिलासपुर से अमृतसर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे, जम्मूतवी से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस छह घंटे, कोटा से पटना जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस नौ घंटे, जयपुर से इलाहाबाद जाने वाली जयपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस 8:30 घंटे, अमृतसर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल तीन घंटे देरी से चली। ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें