फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने की कांबिंग

विज्ञापन
कांबिंग करते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-अमांपुर मार्ग पर गल्ला मंडी के पास से छात्र का अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ, इंस्पेक्टर और चौकियों का पुलिस बल भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। हालांकि दो घंटे की कवायद के बाद सूचना के झूठा निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को गल्ला मंडी के नजदीक से छात्र का अपहरण की सूचना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दी गई। कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी सीओ शैलेंद्र लाल को दी। सीओ ने तत्काल थाना पुलिस और सभी चौकी की पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। इसके बाद वह स्वयं भी मौके पर पहुंच गए। सूचनाकर्ता ने यह भी बताया कि बदमाश खेतों में छिपे हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस ने इलाके की चारों से घेराबंदी की। पुलिस ने खेतों में कांबिंग की। इस दौरान सूचना देने वाला युवक लापता हो गया। काफी देर बाद भी अपहरण की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस सर्विलांस से सूचना देने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें