फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों का गैंग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। त्योहार पर ट्रेनों में जहरखुरानों के गैंग सक्रिय हो गए हैं। जीआरपी आगरा फोर्ट ने जहरखुरानों के गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 200 ग्राम नशीला पाउडर, लूटे गए 16 मोबाइल, नकदी आदि बरामद की गई है।
विज्ञापन

सीओ जीआरपी योगेश पाठक ने बताया कि थाना आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर इन युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते पकड़ा गया। पकड़े गए युवक शहीद नगर, सदर निवासी सोनू खान, सराय ख्वाजा शाहगंज निवासी अमित तोमर, नगला फकीरचंद शाहगंज निवासी अविष्कार, खेरिया मोड़ निवासी मोहसिन उर्फ हामिद शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे आगरा से जयपुर, अजमेर जाने वाली गाड़ियों में यात्रियों से दोस्ती गांठकर उन्हें खानपान में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करते हैं। गैंग के सदस्यों के निशाने पर अकेले यात्रा करने वाले यात्री होते हैं। आगरा फोर्ट प्रभारी ललित त्यागी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगरा कैंट थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें