फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में ढूंढते रह जाओगे अपना मोहल्ला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम की वोटर लिस्ट में धौलीप्याऊ क्षेत्र की राजारामपट्टी ढूंढे नहीं मिल रही है। यहां के 1200 मतदाताओं का कोई अतापता नहीं है। बलदेवपुरी वार्ड की आधा दर्जन कालोनियों के करीब छह हजार मतदाता भी गायब हो गए हैं। द्वारिकापुरी वार्ड में चार नई कालोनियों का भी पता नहीं चल रहा है। इस मतदाता सूची को देखकर मतदाता ही नहीं संशोधन में जुटे बीएलओ भी चकरा रहे हैं। शिकायतों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। यहां तक कि क्षेत्र में बीएलओ से विवाद भी हो रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व सभासद उमेश भारद्वाज ने बताया कि निगम की पूरी मतदाता लिस्ट में राजाराम पट्टी के 1200 मतदाता कहीं नहीं मिल रहे हैं। इसमें उनका भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

द्वारिकापुरी के निवर्तमान सभासद ठाकुर बिहारी लाल का कहना है कि इस वार्ड में परिसीमन के दौरान जोडे़ गए कृष्णाविहार-2, श्रीजी धाम कालोनी, मोहनबाग कालोनी के मतदाता भी नहीं मिल रहे हैं। बलदेवपुरी के पूर्व सभासद राजीव कुमार सिंह का कहना है कि वार्ड 35 की मतदाता लिस्ट में एक भी मतदाता स्थानीय नहीं है। बाहरी क्षेत्र के मतदाताओं को वार्ड में जोड़ दिया गया है। यहां के मतदाता कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। सपा से निवर्तमान सभासद कुंजबिहारी भारद्वाज ने कहा कि बड़ा मोहल्ले नाम से वार्ड का उल्लेख है, लेकिन यह क्षेत्र ही कहीं नहीं है। बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम ही गायब हैं। अंतापाड़ा में वाल्मीकि बस्ती को होलीवाली गली में जोड़ दिया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी विनय गौतम ने बताया कि पुनरीक्षण का काम चल रहा है। जो आपत्तियां आ रही हैं उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें