फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही प्लेटफार्म पर आठ घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। राजस्थान से सीमेंट लेकर लखनऊ जा रही मालगाड़ी को कासगंज में लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते प्लेटफार्म सात पर रोक दिया गया। मालगाड़ी आठ घंटे तक यहां खड़ी रही। इस प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर लिया गया। इससे यात्री परेशान रहे। शुक्रवार की रात को तीन बजे राजस्थान से सीमेंट लेकर लखनऊ जा रही मालगाड़ी स्टेशन के प्लेटफार्म सात पर आकर रुकी। मालगाड़ी के रुकते ही मैसेज मिला कि कासगंज में लाइन पर काम हो रहा है, मालगाड़ी को मथुरा में ही रोका जाए। इस पर मालगाड़ी सुबह 11 बजे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। मालगाड़ी के प्लेटफार्म पर खड़े रहने से इस प्लेटफार्म पर अछनेरा से सुबह छह, आठ बजे आने वाली व सुबह 10 बजे कासगंज से अछनेरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को प्लेटफार्म आठ पर लेना पड़ा। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें