फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के मोहल्ला श्याम नगर स्टेट बैंक वाली गली में सोमवार की शाम महिला फांसी के फंदे पर झूल गई।
श्याम नगर स्टेट बैंक वाली गली निवासी ओमकार वर्मा की पत्नी प्रीती वर्मा (35) ने सोमवार की शाम परिवार कलह से तंग आकर कमरे के जंगला में फांसी का फंदा बनाकर ही झूल गई। महिला द्वारा फांसी लगाए जाने की जानकारी तब हुई जब बच्चों ने देखा।
मां को फांसी के फंदे पर झूलता देख बच्चों की चीख निकल गई। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। दरवाजे को तत्काल ही निकालने के साथ ही शव को नीचे उतारा।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है। थानाध्यक्ष लाइनपार ने कहा कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसके तीन बच्चे हैं। इसके पीछे कोई पारिवारिक कलह हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।