बिजली घर के कंट्रोल ट्रांसफार्मर में तकनीकि खराबी आ जाने से एक साथ तीन फीडर बैठ गए। जिसका असर 400 गांव की बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। ये गांव सारी रात अंधेरे में डूब रहे।
बिजली घर संख्या 9 पर लगे कंट्रोल ट्रंासफार्मर में मंगलवार की मध्य रात्रि तकनीकि कमी आ गए। कई रिले फुंक गई। जिससे ढोलना-नमैनी फीडर, बनियानी फीडर एवं नबाब गंज फीडर पर बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इन फीडरों से ग्रामीण क्षेत्रों को सप्लाई नहीं मिल सकी। जनपद में इस समय बारिश काफी कम हुई है। सूखे जैसे हालात है। ग्रामीण अपनी फसल बचाने को खेतों में सिंचाई भी कर रहे है। जो किसान रात में अपने खेतों में पानी लगा रहे थे उनके नलकूप बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने से बंद हो गए। जिम्मेदारों की काफी मशक्कत के बाद बुधवार दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद किसानों ने राहत की संास ली।
हिम्मतपुर सई निवासी सुखवीर थापड़ा, कल्यानपुर निवासी किसाना आरके पाल का कहना है कि बरसात कम होने से फसलों में पानी लगाने के लिए बिजली सप्लाई की बेहद जरुरत पड़ रही है। मगर जरुरत के मुताबिक बिजली मिल नहीं पा रही है। विभाग के जेई राजीव रंजन ने बताया कि कंट्रोल ट्रांसफार्मर में तकनीकि कमी को दूर कर फीडरों की आपूर्ति बहाल कर ली गई है।
- रात में ट्रिपिंग लेती रही बिजली
कासगंज। बिजली घर संख्या 9 के कंट्रोल ट्रांसफार्मर में आई खराबी का असर शहरी क्षेत्र की आपूर्ति पर भी पड़ा। इस बिजली घर के शहरी फीडर में रात को कई बार बिजली की आपूति बाधित हुई। विभाग ने सुबह के समय भी एक घंटे की कटौती कर ली। जिससे लोगों के सामने समस्या आ गई।
प्रभुपार्क बिजली घर की ओसीबी हुई खराब
कासगंज। जेई वीर बहादुर ने बताया कि प्रभुपार्क बिजली घर की ओसीबी में सुबह के समय खराबी आ गई। जिससे इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उमस भरे मौसम में लोगों को काफी समस्या हो गई। लोगों के सामने पेयजल का संकट पैदा हो गया। दोपहर में दो बजे विभाग आपूर्ति को बहाल कर पाया।