फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात स्कूलों के खिलाफ संभव है कार्रवाई

विज्ञापन
school
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन


सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। जहां एक ओर विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति रहती है। वहीं दूसरी ओर छात्र भी स्कूलों में नहीं मिल रहे। ऐसा ही कु छ नजारा किशनी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान मिला।

शनिवार को डीआईओएस गंगा सिंह राजपूत ने किशनी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सात विद्यालय चेक किए। सभी में अनियमिताएं पाई गई। निरीक्षण के दौरान रामऔतार उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। वहीं शिक्षकों की संख्या नहीं के बराबर मिली।
विज्ञापन


मुलायम सिंह इंटर कॉलेज में बच्चों की संख्या काफी कम मिली। स्कूल में कक्षा 10 में 500 छात्र पंजीकृत है इनमें से 14 छात्र ही मौजूद मिले। वहीं कक्षा 12 में 575 छात्रों में से मौके पर केवल 4 ही छात्र मिले। जिलेदार सिंह इंटर कॉलेज मकौया में दो शिक्षक ही स्कूल में मिले। जबकि छात्र एक भी नहीं मिला।

वहीं राधा मोहन इंटर कॉलेज भड़ौस में छात्र संख्या नगण्य मिली। अतिराम सिंह इंटर कॉलेज कुसमुरा में एक ही अध्यापक उपस्थित मिला। छात्रों की मौजूदगी नहीं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाताई। वहीं भजन लाल गेंदालाल इंटर कॉलेज किशनी की भी स्थिति ठीक नहीं मिली।

विद्यालय में हाईस्कूल में पंजीकृत छात्र 270 में से पांच ही मौजूद थे। कक्षा 12 में 718 छात्रों में से पांच छात्र स्कूल परिसर में उपस्थित मिले। श्रीराम इंटर कॉलेज सभापुर में भी शिक्षा की स्थिति अच्छी नहीं मिली। कक्षा 12 में 476 छात्र पंजीकृत मिले। लेकिन मौके पर एक भी छात्र उपस्थित नहीं था।
विज्ञापन


वहीं हाई स्कूल में 202 छात्रों में केवल दो ही छात्र मौजूद मिले। छात्रों से सवाल जवाब करने पर छात्र ठीक से जवाब भी नहीं दे सके। इस उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए। सभी स्कूलों के खिलाफ कर्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें