फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती लोगों को करा रही है रतजगा

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पखवारेभर से आपूर्ति रोस्टर बेपटरी हो चुका है। दिन हो अथवा रात बिजली की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की रात भी शहर के आधे से अधिक मोहल्ले में घंटे, आधे घंटे पर हो रही ट्रिपिंग के कारण लोग सो नहीं सके।
विज्ञापन


वहीं बेवर, बरनाहल, औंछा, सुल्तानगंज, बिछवां, कुसमरा, कुर्रा आदि ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को दोपहर तक बत्ती गुल रही। इस अघोषित और अनियमित कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।

मंगलवार को शहर से लेकर देहात तक पूरे दिन बिजली की आवाजाही बनी रही। शहर के कई मोहल्लों में सोमवार की रात भर बिजली की लुका छिपी का खेल चलता रहा। दिन में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। शहर के मोहल्ला बालाजी पुरम, पुरोहिताना, चौथियाना, आजाद नगर, करहल रोड, पुरानी मैनपुरी सहित देहात में भी सोमवार की रात से मंगलवार की दोपहर तक बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन


इसी तरह बेवर, बरनाहल, औंछा, सुल्तानगंज, बिछवां, कुसमरा, कुर्रा क्षेत्र के बड़े इलाके में मंगलवार की दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रोस्टर के हिसाब से पूरे जिले में बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से ही बिजली चोरी की जा रही है।

चेकिंग अभियान में कर्मचारी अपने चहेतों द्वारा चोरी की जा रही बिजली को नजरंदाज कर देते हैं। रोस्टर के हिसाब से बिजली की आपूर्ति करने के लिए बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें