बेवर/ बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सोमवार की शाम टेंपो से गिरकर घायल हुए अधेड़ की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वही बिछवां में युवक बाइक की टक्कर से बेवर में बाइक सवार कार की टक्कर से जख्मी हो गया।
मैनपुरी के गांव किशनपुर निवासी विक्रम सिंह (50) सोमवार की शाम करीब छह बजे टेंपो से भोगांव जा रहा था। जीटी रोड पर मदन इंटर कालेज के समीप वह चलते टेंपो से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों ने उसे भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के बाद विक्रम सिंह की मौत हो गई। बिछवां के गांव लहरा डेरा बंजारा निवासी युवक पप्पू मंगलवार सुबह साइकिल से कुरावली जा रहा था। तभी पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक बाइक लेकर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने पप्पू को भर्ती कराया। बेवर के गांव किशनपुर गढ़िया निवासी उमाशंकर और गांव नगला परम निवासी शत्रुघ्न बाइक से कस्बा जा रहे थे।
गांव बनकिया के समीप टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी है।