एटा। गृह जनपद के थाने में हिस्ट्रीशीटर की लिस्ट में दर्ज सिपाही को रिजोर थाने से लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ सकीट की जांच के बाद सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई। सीओ ने जांच रिपोर्ट में बर्खास्तगी की संस्तुति की है।
अलीगढ़ थाना दादों के गांव हुसैनपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर सिपाही बलवीर की मुश्किलें बढ़ गई है। सीओ सकीट की जांच में सिपाही के खिलाफ हिस्ट्रीशीटर होने का आरोप सिद्ध हो गया है। सीओ सकीट ने बताया कि उनके द्वारा की गई जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी है। इसके बाद सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ सकीट ने जांच रिपोर्ट में हिस्ट्रीशीटर सिपाही बलवीर की बर्खास्तगी की संस्तुति की है। बता दें कि सिपाही बलवीर 1989 में पुलिस विभाग में भर्ती हो गया था। उसके बाद उसके गृह थानेे दादों में हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई थी।
सिपाही बोला रंजिशन खोली गई हिस्ट्रीशीट
लाइन हाजिर सिपाही बलवीर ने खुद को निर्देश बताते हुए कहा कि अलीगढ़ जिले के दादों थाने में फर्जी मुकदमे दर्ज करा कर हिस्ट्रीशीट खुलवाई गई है। कांस्टेबल की माने तो इलाके के एक माननीय के प्रधान की बेटी से अवैध संबंध थे। आरोप है कि अवैध संबंधों की उसे जानकारी होने पर माननीय और ग्राम प्रधान ने उसके खिलाफ रंजिशन कई फर्जी मुकदमे दर्ज कराने के बाद उसकी हिस्ट्रीशीट खुलवा दी। सिपाही का दावा है कि जिस प्रधान की बेटी से माननीय के अवैध संबंध थे। उस युवती को एड्स हो गया और उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो चुकी है।