फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली बेलन बजाकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। यमुना खादर में बसी कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता मधुमंगल शुक्ला के विरोध में शुक्रवार को महिलाओं ने थाली, बेलन बजाकर विरोध प्रर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि उनके घरों को अवैध बताकर तुड़वाया जाना न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत वृंदावन बांगर के प्रधान श्याम सिंह निषाद ने कहा कि यमुना खादर में निम्न व मध्यम वर्ग के हजारों लोग पिछले कई वर्षों से मकान बनाकर रह रहे हैं। जब उनका आज पूरा परिवार इन मकानों में बस गया है तो उनको बेघर करना कहां तक उचित है।

प्रदर्शन करने वालों में ओमवती, पुष्पादेवी, शांति, राधा, बसंती सैनी, किरन, मोना, गायत्री, रजनी देवी, मछला निषाद, राजवती, रीना, मुन्नी, बबली, लक्ष्मीदेवी, पूजा गोस्वामी, अनिता, खुशबू चतुर्वेदी, भूदेवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें