फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के विवाद में मारा गया था मंटू

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अटल्ला चुंगी क्षेत्र की गली में संदिग्ध हालात में मृत मिले कांच के मंदिर निवासी मंटू की हत्या पैसे के लेन-देन के विवाद में की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया है।
विज्ञापन


कांच का मंदिर निवासी मंटू पुत्र पूरन सिंह 23 जुलाई को मंदिर के पीछे गली में मृत मिला था। पत्नी राजकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। मृतक मंटू के मोबाइल पर फोन करके बुलाने वाले युवक की काल डिटेल निकालकर पुलिस ने जांच शुरू की।

पता चला कि मंटू ने चैतन्य विहार कालोनी निवासी अपने साथी शोभित पुत्र अनिल सिंह परिहार से 15 जुलाई को 38 हजार रुपये 20 जुलाई तक वापस देने की बात कहकर उधार लिए थे। 23 जुलाई को शोभित ने मंटू से पैसे वापस मांगे तो मंटू ने उसे कांच के मंदिर स्थित घर आने को कहा।
विज्ञापन


दोनों मंदिर की छत पर बात करने चले गए। रुपयों के लेन-देन को लेकर चल रही बातचीत में शोभित को गुस्सा आ गया और उसने मंटू को पीटने के साथ धक्का देकर छत से नीचे फेंक दिया।

सीओ सदर विजय शंकर मिश्र ने बताया कि हत्या के मामले में जांच में जुटी पुलिस को मंदिर के चौकीदार से भी शोभित और मंटू के साथ झगड़े की बात सामने आई। वहीं शोभित की मोबाइल के काल डिटेल से भी पुलिस को सुराग लग गया। गुरुवार की रात पुलिस ने शोभित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

चैतन्य विहार कालोनी निवासी शोभित अपने पिता की मौत के बाद से ही गलत संगत में पड़ गया था। आवारा युवकों के साथ रहना और नशे की लत के कारण वह अपनी मां और छोटे भाई से आए दिन मारपीट करता। स्थानीय एक स्कृल में कार्यरत उसकी मां ने 10 दिन पूर्व ही कोतवाली में शोभित द्वारा मारपीट की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें