फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी भाषाएं सीखेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी

विज्ञापन
up board - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश के माध्यमिक स्कूल के बच्चों को विदेशी भाषाएं भी सिखाई जाएंगी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को जर्मन, फ्रेंच, जापानी और स्पेनिश भाषा सिखाने के लिए योग्य शिक्षकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशानुसार जिले के सभी राजकीय और माध्यमिक सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर जर्मन, फ्रेंच, जापानी तथा स्पेनिश भाषा पढ़ाने के योग्य शिक्षकों की सूचना भेजी जाए। यह शिक्षक स्कूल अवधि खत्म होने के बाद विदेशी भाषाओं को सीखने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अलग से क्लास चलाई जाएंगी। डीआईओएस डा. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि विदेशी भाषाएं सिखाने के योग्य शिक्षकों का डाटा तैयार किया जा रहा है।


यूपी बोर्ड के सिलेबस में हैं क्षेत्रीय भाषाएं
यूपी बोर्ड के सिलेबस में अरबी, फारसी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी, कश्मीरी, पाली, सिंधी, उड़िया, गुजराती भाषाएं पहले से सम्मिलित हैं। हालांकि इनमें कम ही विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें