फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोला की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
कोसीकलां  (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर ट्रोला की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने चालक को ट्रोला सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन



गांव भुलवाना, होडल निवासी विनोद कुमार (25) वर्ष मंगलवार को शाम अपनी बाइक से वृंदावन से गांव लौट रहा था, जैसे ही वह राजमार्ग पर कोटवन मोड़ के समीप पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रोला ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर कोटवन चौकी प्रभारी विपिन कुमार मौके पर पहुंच गए, उन्होंने ग्रामीणों की मदद से विनोद को नर्सिग होम भेजा लेकिन विनोद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विनोद के परिवार में पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें