हरियाली तीज पर्व को सुहागिन महिलाओं में उत्साह छाने लगा है। महिलाओं ने बाजार से पर्व की खरीदारी आरंभ कर दी है। सुहाग से जुड़े सामन, सौंदर्य प्रसाधन आदि की खरीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे बाजारों में भीड़ भाड़ बढ़ गई है।
हरियाली तीज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इस पर्व पर महिलाओं में सजने सवंरने का काफी क्रेज रहता है। पर्व में मात्र एक दिन का समय ही शेष रह गया है। जिससे महिलाओं ने बाजार का रुख करना शुरू कर दिया है।
महिलाएं अपना घरेलू कामकाज निपटाने के बाद बाजारों में निकल पड़ी। सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद भी सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ी आदि के बिक्रेताओं ने अपनी दुकानें खोली। इन दुकानों पर काफी संख्या में महिलाएं खरीदारी को पहुंची। बाजार से सजने संवरने के लिए तरह तरह के सामान खरीदे गए। चूड़ी, बिंदी, लिपस्टिक सहित अन्य श्रंगार के सामान खरीदने को प्राथमिकता दी गई। ग्रामीण एवं निर्धन वर्ग की महिलाओं ने सोमवार बाजार से खरीदारी की।
मैचिंग मिलाने को रहा क्रेज
कासगंज। तीज पर्व के लिए खरीदारी करते समय मैचिंग मिलाने को महिलाओं में काफी क्रेज रहा। चूड़ी, बिंदी सहित श्रंगार के अन्य सामना में मैचिंग को प्राथमिकता दी गई। हरे लाल रंग से जुड़े कपड़ों को पहनने को इस दिन महिलाएं वरीयता देती हैं, जिससे इन रंगों से जुड़े सामान की खरीदारी अधिक की गई।
ब्यूटी पार्लर पर कराई बुकिंग
कासगंज। सुहागिन महिलाओं ने अपने सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर पर भी बुकिंग कराना शुरू कर दिया है, जिससे सजने संवरने के लिए पहुंचते समय अधिक दिक्कत न हो। इसके साथ ही हाथों पर मेहंदी सजाने के लिए भी बुकिंग की गई है।