फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड परिसीमन में न हो कोई गलती: डीएम

विज्ञापन
टेककृति में पहुंचने के लिए मैप
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों के मानचित्रों में वार्ड परिसीमन की स्थिति का डीएम ने पुन: परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को परिसीमन में कमी नहीं रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम आरपी सिंह ने नगरीय निकायों की निर्वाचन क ेलिए जनपद की नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में कक्षों के निर्धारण एवं परिसीमन का पुन: परीक्षण करते हुए कहा कि परिसीमन निर्वाचन प्रक्रिया का प्रारंभिक व महत्वपूर्ण भाग है। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि होने से निर्वाचन प्रभावित होगी। समस्त निकायों के अधिशाषी अधिकारी नियमों को ध्यान में रखते हुए पूर्णत: सुनिश्चित कर लें कि वार्ड परिसीमन में किसी भी प्रकार की कोई गलती न रहे। उन्होंने कहा कि एक बार पुन: अध्ययन कर लें। आपत्तियाें और शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाए। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा वार्डों के परिसीमन का पुन: परीक्षण किया गया और परिसीमन में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेकर अनंतिम प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए तैयार कराया गया। बैठक में एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम बीएल सरोज, एसडीएम पटियाली देवेंद्र प्रताप सिंह सभी नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें