फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में अध्यक्ष पद के लिए 115 प्रत्याशियों ने जमा किए हैं अपने नामांकन

Tue, 25 Apr 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के लिए 10 निकायों में 115 नामांकन जमा किए गए हैं। जबकि सदस्य पद के लिए 649 नामांकन जमा हुए हैं। इन सभी नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की जाएगी।
विज्ञापन

कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज में नगर पालिका कासगंज के लिए कुल 11 नामांकन जमा किए गए हैं। जबकि सदस्य पद के 25 वार्डों पर 125 नामांकन जमा हुए हैं। नगर पालिका सोरोंजी में अध्यक्ष पद के लिए 13 एवं सदस्य पद के 25 वार्ड के लिए 84 नामांकन जमा हुए है। नगर पंचायत बिलराम में अध्यक्ष पद के लिए 13 एवं सदस्य पद के 11 वार्ड के लिए 35 नामांकन जमा हुए हैं। पटियाली के एसबीआर इंटर कॉलेज में नगर पालिका गंजडुंडवारा अध्यक्ष पद के लिए 11 एवं सदस्य पद के 25 वार्ड के लिए 111 नामांकन जमा किए गए हैं। नगर पंचायत पटियाली अध्यक्ष के लिए 11 एवं सदस्य पद के 11 वार्ड के लिए 51 नामांकन जमा हुए हैं। नगर पंचायत मोहनपुर में अध्यक्ष पद के लिए 7 एवं सदस्य पद के 10 वार्ड के लिए 21 नामांकन जमा हुए। नगर पंचायत सिढ़पुरा में अध्यक्ष पद के लिए 13 एवं सदस्य पद के 12 वार्ड के लिए 84, नगर पंचायत भरगैन में अध्यक्ष पद के लिए 11, सदस्य पद के 14 वार्ड के लिए 31 नामांकन जमा किए गए है। सहावर तहसील परिसर में सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 10 एवं सदस्य के 15 वार्ड के लिए 70 नामांकन जमा हुए हैं। अंमापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 15 एवं सदस्य पद के 10 वार्ड के लिए 37 नामांकन जमा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें