फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या, शव यमुना में फेंका

विज्ञापन
police - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। दो दिन से लापता रामपुर गांव के युवक शीशराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीने में गोली मारने के बाद हाथ बांधकर शव यमुना में फेंका गया था। रविवार को उसका शव उझानी गांव के समीप उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया पुलिस अवैध संबंध के चलते हत्या होना मानकर तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन



थाना शेरगढ़ के गांव रामपुर निवासी शीशराम (25) पुत्र करन सिंह पशुपालक था। सात जुलाई की शाम घर से शौच पर जाने की बात कहकर निकला। गांव उझानी के समीप ही उसे खेत पर भतीजा जगराम एवं उसके साथी मिल गए। शीशराम ने अपने भतीजे से घर जाने को कहा। जबकि वह खुद देर रात तक घर नहीं पहुंचा। रातभर उसे लेकर घरवाले परेशान रहे। सवेरा होते ही परिवारीजन उसकी तलाश में जुटे। पर, सुराग नहीं लगा।


उधर, रविवार की सुबह उझानी गांव के समीप ग्रामीणों ने यमुना में एक शव उतराता देखा, तो पुलिस को सूचना दी। शेरगढ़ थाने की पुलिस ने आकर शव को बाहर निकाला, तो वह शीशराम का निकला। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मान ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अवैध संबंधों के चलते युवक की गोली मारकर की हत्या की गई है। मृतक के चाचा ओमप्रकाश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं युवक की हत्या किसने की, इस मामले में परिवारीजन भी अभी कुछ बोल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें