फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक की धमकी से परेयान छात्रा ने छोड़ा स्कूल

विज्ञापन
प्रेमी युवक ने किया आत्मदाह
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

सिरफिरे की धमकियों से परेशान 11वीं क्लास की छात्रा ने विद्यालय छोड़ दिया। पीड़ित छात्रा शुक्रवार को मां-बाप के साथ आरोपी की शिकायत करने पुलिस कार्यालय पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दे कि अलीगंज में एक सिरफिरे ने स्कूल जाते वक्त एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
शहर के पीपल अड्डा निवासी 11वीं क्लास छात्रा का उसके सिरफिरे आशिक ने जीना दूभर कर दिया है। धमकियों से दहशत में आई छात्रा का विद्यालय आना जाना बंद हो गया है। इससे पहले सिरफिरा छात्रा का आगरा और अलीगढ़ तक पीछा कर चुका है। तब छात्रा ने नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी। पुलिस ने परिवारीजनों की सूचना पर गेट तोड़ कर छात्रा का कमरे से निकाला था। अब आरोपी युवक ने छात्रा को अश्लील फोटो और क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। इसके बाद छात्रा और उसका परिवार खौफजदा है। यही नहीं सिरफिरा छात्रा के परिवार को फोन कर अपनी बेटी भेजने का दबाव बना रहा है। परेशान परिवार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंच एएसपी से सिरफिरे युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दे पहले भी छात्रा के परिवारीजन आरोपी त्रिवेंद्र के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज करा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज हादसे सहमे है परिजन
एटा। पुलिस कार्यालय पहुंची छात्रा और उसके माता-पिता अलीगंज में दो दिन पूर्व सिरफिरे आशिक द्वारा छात्रा की गोली मार कर हत्या के बाद खुदकुशी करने की घटना से आशंकित होकर खौफजदा है। उनका कहना था कि यदि पुलिस ने सिरफिरे युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो कहीं अलीगंज जैसा हादसा न होेे जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें