फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक कीमत वसूलेने पर रोडवेज कैंटीन का ठेका निरस्त

विज्ञापन
कैंटीन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस अड्डे की कैंटीन पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद्य सामाग्री बेचना संचालक को महंगा पड़ा है। एआरएम की संस्तुति पर आरएम ने कैंटीन का ठेका निरस्त कर दिया है। डीएम ने कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सचिव को भेज दी है।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड की कैंटीन पर ठेकेदार ज्यादा कीमत पर खाद्य पदार्थ, रिचार्ज कूपन, पेयजल आदि बेच रहा था। आए दिन ओवर रेटिंग को लेकर ठेकेदार और यात्रियों में कहासुनी होती रहती थी। यही नहीं ठेकेदार घटिया खाद्य पदार्थ भी बेच रहा था।

जैथरा निवासी आरटीआई एक्टविस्ट सुनील कुमार ने रोडवेज कैंटीन पर हो रही अवैध वसूली की शिकायत मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री के सचिव अमित गुप्ता ने डीएम को कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम ने पहले पालिका ईओ, फिर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन को जांच के निर्देश दिए। दोनों ने मामला रोडवेज से जुड़ा लिखकर आख्या डीएम को भेज दी। तो जिलाधिकारी रोडवेज के एआरएम को लिखा। एआरएम की जांच में शिकायत की पुष्टि हुई। एआरएम ने ठेका निरस्त करने की संस्तुति कर आरएम को रिपोर्ट भेजी, तो कैंटीन ठेका निरस्त कर दिया गया। डीएम अमित किशोर ने रोडवेज कैंटीन का ठेका निरस्त करने की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सचिव को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें