फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ हर दरवाजे से कूड़ा उठाने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा और डीएम नेहा शर्मा ने मंगलवार को प्रत्येक दरवाजे से कूड़ा उठाने के लिए गांधीपार्क में वाहनों को हरी झंडी दिखाकर कर शुभारंभ किया। नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में शहर के 15 वार्डों में यह व्यवस्था लागू की गई।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में फिरोजाबाद की रैंकिंग काफी नीचे रह गई। इससे मन में ठेस पहुंची। इन्हीं कमियों को सुधारने को हर दरवाजे से कूड़ा उठान की व्यवस्था लागू की जा रही है। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि कूड़ा उठान के लिए जिस कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उसके प्रतिनिधि की जिम्मेदारी होगी कि प्रत्येक वार्ड में दो-तीन सुपरवाइजर तैनात किए जाएं, जिससे कार्य बेहतर ढंग से हो सके। प्रभारी नगर आयुक्त ने बताया कि डोर-टू-डोर कलेक्शन कार्य झांसी की अर्व एसोसिएट कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी द्वारा 350 कर्मचारी और डेढ़ दर्जन लोडर वाहन लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मौके पर चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन, एक्सईएन एसपी मिश्रा, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह, संदीप भार्गव, सेनेटरी इंस्पेक्टर महेश कुमार, श्यामसुंदर, एनएन कुशवाहा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें