फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र की सड़क मंत्री याद कर रही हैं

विज्ञापन
सड़क पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। टूंडला के विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह के निर्वाचन क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल है। यहां गड्ढों में सड़कें तब्दील हैं। बछगांव से जलेसर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। बारिश में इस मार्ग पर चलना मौत को दावत देने जैसा हो जाता है। ग्रामीणों ने मार्ग की दुर्दशा पर आक्रोश जताते हुए मंगलवार को नारेबाजी की।

राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिलाध्यक्ष मनोज जादौन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मार्ग को सही कराए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि प्रदेश सरकार ने भले ही 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का वायदा किया था लेकिन फिरोजाबाद से जलेसर मार्ग पिछले पांच वर्षों में गड्ढो से उबर नहीं पाया है। यह हाल तब है जबकि यहां से कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का निर्वाचन क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी उम्मीदों से क्षेत्र की जनता ने उन्हे प्रचंड बहुमत से जिताया था लेकिन क्या पता था कि मंत्री जी केवल वोट के समय तक ही ध्यान देंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द उक्त मार्ग का निर्माण नहीं कराया तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदार जिला प्रशासन की होगी। मौके पर मयंक चौहान, सौरभ ठाकुर, दिनेश गुप्ता, सत्यप्रकाश दीक्षित, बंटू गुप्ता, राजा सिंह, आकाश, देशदीपक, नीरज, सोनू, भूपेंद्र शर्मा, शिवम कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें