फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पुलिस बनकर वसूली कर रहे दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
police
विज्ञापन
जैंत (मथुरा)। पुलिस बनकर वसूली कर रहे दो युवकों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। सड़क किनारे कार खड़ी करके चेकिंग के नाम पर गाड़ियों को रोका जा रहा था। राल रोड पर एक ट्रक निकल गया तो इन लोगों ने कार से पीछा किया और ओवरटेक करके रोक लिया। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आ रहा ट्रक स्वामी इनके हाव भाव देखकर समझ गया कि वे लोग पुलिस वाले नहीं है। उसने तत्काल थाने पर फोन करके जानकारी दी। पुलिस ने मौके से दो को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक भाग निकला।
विज्ञापन




राजस्थान के गांव बहज निवासी ओंकार सिंह सीआरपीएफ के रिटायर्ड दरोगा हैं। उनका ट्रक शनिवार की रात गांव बहज से गिट्टी लेकर राल में रिश्तेदार कन्हैयालाल की टाल के लिए चला था। पीछे बाइक लेकर खुद ट्रक स्वामी चल रहे थे। राल नाले के समीप पहुंचे ट्रक को स्विफ्ट कार सवारों ने ओवरटेक करके रोक लिया। इसमें उतरे तीन युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताकर चालक को हड़काना शुरू कर दिया। कागज दिखाने को कहा। इसी दौरान एक युवक पैसे की मांग करने लगा।


इसी बीच ट्रक स्वामी भी आ गया। कार सवारों ने ट्रक स्वामी पर भी पुलिस वाला रौब दिखाया। ट्रक स्वामी वहां से चला गया और आसपास के लोगों को बुला लाया। पुलिस भी पहुंच गई। जैंत पुलिस एवं ग्रामीणों ने घेराबंदी करते हुए कार सवार दो युवकों का दबोच लिया। ट्रक स्वामी की तहरीर पर गांव राल निवासी लाखन पुत्र केसरदेव, हाकिम पुत्र औंकार सिंह एवं विशंभर पुत्र मानपाल के खिलाफ चौथ को मुकद्दमा दर्ज कराया। चौकी प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि लाखन एवं हाकिम को चौथ वसूली में जेल भेजा गया है। यह फर्जी पुलिस वाला बनकर वाहनों से चौथ वसूल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें