फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बंदी भी अपनों से कह सकेंगे हैलो

विज्ञापन
जेल में पीसीओ का उद्घाटन करते जिला जज व डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला जज पीके सिंह ने डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी अजय कुमार पांडेय के साथ शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। बैरकों में जाकर बंदियों से बात की। पाकशाला में बन रहे भोजन का भी जायजा लिया। साथ ही जिले में हर माह मनोचिकित्सक के भ्रमण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला कारागार में बंदियों के लिए लगाए गए पीसीओ का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


पीसीओ सुविधा चालू होने से बंदी अपने परिवार से बात कर सकेंगे। इसके लिए उसे कोई दो नंबर रजिस्टर कराने होंगे। पुलिस के सत्यापन के बाद सप्ताह में बंदी एक बार पांच मिनट तक वह अपने परिजनों से बात कर सकेंगे। बायोमैट्रिक मशीन के माध्यम से बंदियों की बात रिकार्ड की जाएगी।

जिला कारागार का निरीक्षण करने से पूर्व डीएम ने जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीएमओ को निर्देश दिए कि जेल में मनोचिकित्सक का भ्रमण माह में एक बार अवश्य कराया जाए। जेल में साक्षरता पर उत्कृष्ट क ार्य करने के लिए जेल प्रशासन की प्रशंसा की।
विज्ञापन


जेल में निषिद्ध बंदी जो पढ़ना चाहते है उन्हें पुस्तकें भी उपलब्ध कराने का आह्वान स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि से की। डीएम ने जिला कारागार में आए नए बंदियों के खाता खुलवाने के निर्देश एलडीएम को दिए। कारागार के अंदर ही रोजगार परक कार्यक्रम चलाए जाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश जेल प्रशासन को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें