फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामद वाहन लौटाएगी पुलिस

विज्ञापन
वाहन। डेमो पिक
विज्ञापन
मैनपुरी। थानों में खडे़ लावारिस और चोरी के वाहनों को मालिक तक पहुंचाने के लिए पुलिस अब आपरेशन हैंडओवर चलाएगी। डीजीपी सुलखान सिंह की ओर से सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को 30 जून तक लावारिस वाहनों का डाटा एनआईसी के नेशनल पोर्टल पर डालने के निर्देश जारी किए हैं। ताकि वाहन मालिकों का पता लगाकर उन्हें सुपुर्दगी दी जा सके।
विज्ञापन


थानों में लावारिस और चोरी के हजारों वाहन मालिकों का पता न लगने के चलते कबाड़ हो रहे हैं। डीजीपी ने मुरादाबाद एसएसपी मनोज तिवारी की ओर से चलाए गए अभियान को रोल माडल मानते हुए सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी सुलखान सिंह ने थानों में वर्षों से कबाड़ हो रहे वाहनाें के मालिकों का पता लगाने के अभियान चलाने के आदेश जारी किए हैं।

इसी क्रम में सभी जिलों में सर्कुलर जारी कर 30 जून तक लावारिस वाहनों का डाटा एनआईसी की नेशनल पोर्टल पर डालने को कहा गया है। जिसके जरिए पुलिस अब वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहनों को उनके सुपुर्द करेगी। उल्लेखनीय है कि एसएसपी मुरादाबाद मनोज तिवारी की ओर से चलाए गए इस अभियान को रोल माडल मानकर प्रदेश भर में इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस शुरुआत के साथ ही जहां थानों से कबाड़ कम होगा वहीं बचे वाहनों को नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन


एनआईसी पोर्टल का होगा इस्तेमाल
लावारिस वाहनों को मालिकों तक पहुंचाने के लिए एनआईसी ने एक नेशनल पोर्टल तैयार किया है। संचालन की जिम्मेदारी हर जिले के आरटीओ के पास होती है।

पुलिस कप्तान के पास भी आईडी और पासवर्ड होता है। मगर अधिकतर जिलों में इसकी मदद नहीं ली जाती। मगर डीजीपी ने अब समय सीमा तय करने के साथ ही पुलिस कप्तान को काम में जुटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसपी राजेश एस का कहना है कि थानाध्यक्षों को डाटा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय पर डाटा एनआईसी के नेशनल पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें