फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के अपहरण में शामिल था इनामी बदमाश, पुलिस ने गिरफ्तार किए चार आरोपी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा। दो दिन पहले शहर के जेएलएन कालेज के पास से हुए छात्र के अपहरण में दस हजार का इनामी बदमाश भी शामिल था। हालांकि छात्र किसी तरह बच गया था, लेकिन सरेआम हुई इस घटना से पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे थे। बुधवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने के लिए कालेज जा रहे छात्र रंजीत पुत्र अखिलेश निवासी पिलुआ का कार में डालकर अपहरण कर लिया गया था। मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुष्यंत पुत्र वीरेंद्र निवासी दिनेश नगर, अंकित चौधरी पुत्र योगेश निवासी अवास विकास कालोनी, आकाश पुत्र राजेश निवासी संजय नगर और अभिषेक पुत्र अरुण सिंह निवासी शीतलपुर को गिरफ्तार किया है।

एएसपी क्राइम ओपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश दुष्यंत काफी शातिर है। उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फोर्ड फीगो कार व दो तमंचा बरामद किए हैं। 8 अप्रैल को पिलुआ निवासी रंजीत जेएलएन डिग्री कालेज के पास मौजूद था। तभी उसे कार सवार अगवा करके ले गए थे। जिसे बाद में मारपीट करते हुए छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें