फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के फेर में फंसे थानों के सोलर पॉवर प्लांट

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। लोकसभा चुनाव के चलते थानों में लगने वाले सोलर पॉवर प्लांट की प्रक्रिया धीमी हो गई है। नेडा ने सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट तो भेज दी है लेकिन चुनाव के चलते आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ पा रही है। सोलर प्लांट लगाने के पीछे थानों में हो रहे बिजली के खर्च को कम करने की योजना है।
विज्ञापन


नेडा की ओर से जिले के थाना कोतवाली नगर, थाना कोतवाली देहात, थाना मारहरा और थाना सकरौली में सोलर पावर प्लांट लगाया जाना है। इन चारों थानों का सर्वे नेडा के अधिकारियों ने कर लिया है। थानों में अभी बिजली की कितनी खपत है? और सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए कितनी जगह की आवश्यकता है? ऐसे तमाम बिंदुओं की सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान पाया गया कि कोतवाली नगर में जगह की समस्या आ रही है। यहां जगह की कमी के मद्देनजर सहमति नहीं बन पा रही है।

ऐसे में योजना से कोतवाली नगर को हटाया जा सकता है। यह योजना सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल भी बताई जा रही है। परियोजना अधिकारी नेडा आनंद प्रकाश दीक्षित का कहना है कि शासन की ओर से चारों थानों का सर्वे कराया गया था। इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। चुनाव बाद दिशा निर्देशों के अनुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें