फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला रेतकर हत्या, शव खेत में डाला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा। गांव से शहर आए युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव भरतोली के पास खेत में डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस घटना की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

थाना रिजोर क्षेत्र के गांव जगतपुरा भांवरपुर निवासी अजय यादव (20) पुत्र मानपाल ट्रक चालक है। मंगलवार को वह घर से एटा शहर मां के साथ आया था। जहां से उसने मां को घर भेज दिया था। जबकि वह शहर में रुक गया था। इसके बाद देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। इसे लेकर परिजनों ने उसकी इधर उधर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बुधवार सुबह को युवक का शव भरतोली के पास खेत में गला रेती हुई हालत में पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराते हुए पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही थाना प्रभारी रिजोर चमन गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच कर हत्यारोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें