फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकीली पटरी डाल पंक्चर कर दिए वाहन, रोड होल्डअप की कोशिश

विज्ञापन
truck shimla - फोटो : demo
विज्ञापन
सहावर। गोरहा-सहावर मार्ग के गांव गुड़गुड़ी के समीप नहर पर बदमाशों ने मंगलवार रात रोड होल्डअप की वारदात का प्रयास किया। नुकीली पटरी डालकर वाहन पंक्चर कर दिए। समय रहते ही पुलिस पहुंच गई जिस कारण बदमाश लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

घटना सहावर से चार किलोमीटर पहले गोरहा नहर पर हुई। यहां पर बदमाशों ने वाहनों को रोकने के लिए नुकीली पटरियां डाल दीं। रात करीब तीन बजे कासगंज की ओर से पटियाली जा रहा पंजीरी से भरा ट्रक जब यहां से गुजरा तो नुकीली कील टायर में घुसने से टायर पंक्चर हो गए। ट्रक करीब सौ मीटर दूरी पर जाकर रुक गया। इसके बाद आए तीन और वाहन भी पंक्चर कर दिए। इस बीच चालक ने यूपी 100 को सूचना दे दी। जब तक बदमाश और भी वाहनों को पंक्चर कर रोकते तब तक पुलिस गाड़ी का सायरन सुनाई दिया। सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश भाग गए। पुलिस चालक प्रमोद और ट्रक को थाना सहावर ले गई। पुलिस ने चालक परिचालक से पूछताछ की।
पूर्व की घटना का नहीं हो सका खुलासा
18 दिसंबर को सहावर क्षेत्र के चाड़ी मार्ग पर भी बदमाशों ने इसी तरह रोड होल्डअप की वारदात को अंजाम दिया। रोडवेज बसों के चालक परिचालक बंधक बनाए और मधुमक्खी व्यवसायी से 50 हजार रुपये लूट ले गए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

ट्रक चालक के पास 14 हजार रुपये थे। चालक के पास से पूरे रुपये मिले हैं। बदमाशों ने रोड होल्डअप की वारदात का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस के पहुंचने पर बदमाश भाग गए। अशोक कुमार शुक्ल-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें