फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी का आधार बनेगी किसान सम्मान निधि

विज्ञापन
farmer shimla
विज्ञापन
एटा। सरकार ने कर्ज माफी का तोड़ निकाल लिया है। अब कर्जमाफी को बंद करते हुए सरकार किसान सम्मान निधि योजना के साथ-साथ केसीसी को ब्याज मुक्त करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार अधिकारियों से राय मांगी गई है।
विज्ञापन

सरकार की ऋण मोचन योजना अब किसान सम्मान निधि का आधार बन सकती है। इस पर सरकार ने मंथन शुरू कर दिया है। किसानों को सीधे सम्मान निधि देने के साथ-साथ किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज मुक्त ऋण देने की नीति बनाई जाने लगी है। संभावना जताई जा रही है कि केसीसी को ब्याज मुक्त कर किसानों को फसली ऋण मुहैया कराया जाएगा। जिससे किसान अपनी फसल की उपज लेने के बाद बैंक से लिए गए ऋण को आसानी से चुकता कर सकेगा। सरकार चुनाव से पूर्व ही केसीसी ब्याज मुक्त देने की घोषणा भी कर सकती है। अधिकारिरयों का कहना है कि सरकार इस बार विचार कर रही है कि अगर केसीसी ब्याज मुक्त किसानों को दी जाए तो सीधा फायदा किसान उठा सकेंगे।
कर्ज माफी करने की नौबत नहीं आए, इस पर सरकार ने मंथन शुरू कर दिया है। अगर केसीसी ब्याज मुक्त देने की नीति बन जाती है तो भविष्य में सरकार कर्जमाफी जैसी घोषणा करने से बच सकती है। एमपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कहते हैं आंकड़े
50 हजार किसानों को मिला ऋण मोचन का लाभ
346 करोड़ का कर्ज हुआ माफ
02 लाख से ज्यादा किसानों का सम्मान निधि में सत्यापन
1.20 अरब रुपये होंगे सम्मान निधि में खर्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें