फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलीपुर तपस्या में कनेक्शन काटने का विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। फरिहा सबस्टेशन के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा सोमवार को गांव बलीपुर तपस्या में बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

ग्रामीणों ने कनेक्शन काटने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के कड़े विरोध के बावजूद टीम ने 80 कनेक्शन काट दिए।


शासन-प्रशासन द्वारा राजस्व वसूली पर सर्वाधिक जोर दिया जा रहा है। शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि 10 हजार से ऊपर बकाए पर कोई कनेक्शन नहीं चलना चाहिए।

एसडीओ वरुण कुमार, जेई कयामुद्दीन खान ने टीम के साथ गांव बलीपुर तपस्या में दस्तक दी। इस गांव में घरेलू व निजी नलकूप उपभोक्ताओं पर लाखों का बकाया है।

टीम ने एक-एक कर बकाएदारों के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया, तभी ग्रामीण कनेक्शन काटने का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। ग्रामीणों के कड़े विरोध के बावजूद गांव में बकाएदारों के खिलाफ अभियान जारी रहा।
विज्ञापन


अवर अभियंता कयामुद्दीन खान ने बताया कि चेकिंग अभियान में कुल 80 कनेक्शन काटे गए हैं, जिसमें 12 निजी नलकूप के कनेक्शन भी शामिल हैं। इन कनेक्शनों पर 25 लाख से अधिक बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें