फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति घोटाले की जांच शुरू, खंगाले जा रहे रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। 12 वर्ष पुरानी ओबीसी वर्ग की छात्रवृत्ति की जांच शुरू हो गई है। पिछड़ा कल्याण विभाग सहित स्कूल, कालेजों में रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।

सरकार ने छात्र संख्या का ब्योरा यू-डायस से आनलाइन कराया है। छात्र संख्या के अनुपात में पिछले सालों में छात्रवृत्ति अधिक गई है। ऐसे में वर्ष 2003-04, 2004-05 और 2005-06 में पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति में घोटाला होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इसकी जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान कमेटी मेरठ से की जा रही है। स्कूल और डिग्री कालेजों से इन वित्तीय वर्ष में प्राप्त की गई छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त की धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र की मांग की गई है।
विज्ञापन


प्राइमरी स्तर से लेकर डिग्री कालेजों तक यह जांच शुरू हो चुकी है। मुख्य कालेजों में टीम स्वयं जांच के लिए पहुंच रही हैं। वहीं, सभी स्कूलों से उपभोग प्रमाण पत्र जमा करने की तिथि तय है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद नगर में 219 प्राइमरी और जूनियर स्कूलों से ब्योरा मांगा गया है। 14 और 15 जनवरी को उपभोग प्रमाण पत्र से संबंधित अभिलेख जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें