फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी की लड़ाई में कांग्रेसियों ने दी कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी का 134वां स्थापना दिवस शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि आज ही के दिन देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई। कांग्रेस के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई। अनेक कांग्रेसियों ने अपनी जान की कुर्बानी दी।

एसआईसीसी सदस्य धर्मसिंह यादव, वरिष्ठ नेता हाजी नसीर अहमद ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देशवासियों के लिए संघर्ष किया है। पीसीसी रामनिवास यादव, नुरुलहुदा लाला राइन, महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, पीसीसी कुसुम सिंह, सुबूर अली, मयंक गोयल, पीके पाराशर, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग, महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में कश्मीरी गेट कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाया। पूर्व विधायक गुलाम नवी का उनके निवास पर फूलमाला, शॉल पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व पीसीसी सदस्य नसीर अहमद, आदेश यादव, इरफान खान, महेशचंद्र का स्वागत किया। इस मौके पर मु. सलीम, आजम इरफान, चांद कुरैशी, वकार अहमद मौजूद थे।


उप्र कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री तरुण पटेल के नेतृत्व में आई जन भागीदारी मार्च का कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर स्वागत किया। यात्रा के नायक तरुण पटेल , धर्म सिंह यादव, सुबूर अली, योगेश दिवाकर मौजूद थे।

नगर की महावीर वाटिका में कांग्रेस पार्टी के 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। नगर अध्यक्ष सिसौदिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी रगों में देश भक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है। आगामी सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को नई दिशा और दशा देने का काम किया। सेवादल प्रशिक्षक सत्यनारायन राजमल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया। इस दौरान अनिल उपाध्याय, डा बीएस गौतम, जयकिशन झा, शिवकुमार निषाद, कन्हैैया शर्मा, सुमन झा, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें