फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 प्रधानाध्यापक-प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
teacher shimla
विज्ञापन
एटा। एमडीएम जांच में अनियमितताओं के दोषी 31 प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर लेखपालों और राजस्व अमीनों द्वारा की गई थी।
विज्ञापन

26 नवंबर को सकीट ब्लाक के 130 प्राथमिक-उच्च प्राथमिक स्कूलों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तंवर ने लेखपाल और अमीनों से मिड-डे मील व्यवस्थाओं की जांच कराई थी। इनमें 31 विद्यालयों में गलत छात्र संख्या दर्शाने और मिड-डे मील में अनियमितता आदि की शिकायतें मिली थीं। जांच आख्या के आधार पर बीएसए संजय कुमार शुक्ल ने आरोपी प्रधनाध्यापकों-प्रभारी प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया।

इन पर हुई कार्रवाई
राकेश गिरि-प्रावि फतेहपुरा, हरीश यादव-उप्रावि पीपल टोला, अर्चना यादव-उप्रावि नगला वाचा, मुकेश कुमार-प्रावि उम्मेदपुर सैना, अमित जौहरी-प्रावि नगला खंगार, रमा दुबे-सकीट प्रथम, देवेंद्र वर्मा-आसपुर, संजय सिंह-रसकपुर, राजकुमारी-वहलोलपुर, संता देवी-मानकपुर, राम सिंह-मलावन द्वितीय, सरस्वती-उमरामपुर, अनुपमा-सबलपुर, महेश चंद्र-बरैम खेडिय़ा, महावीर सिंह-सरदलगढ़, संगीता गुप्ता-बावली, उमेश चंद्र-नगला श्रीकृष्ण, विकास मिश्र-नगला गंगी, शैलेंद्र सिंह-बिहारपुरा, जुगल किशोर-नगला हमीर, रामेश्वर-सौहार, जितेंद्र सिंह-सलेमपुर खेडिय़ा, प्रमिला जैन-पीपल टोला, ललित कुमार-रेवाड़ी, प्रवेश-सदरपुर, मिथलेश-डॉंडा, शकुंतला देवी-छछेना, सत्यप्रकाश-सबलपुर, सुरेंद्र सिंह-लौथरा, रामकुमार-अंगदपुर, सोमेंद्र देव-सरफुद्दीन हुसैनपुर।
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद शिक्षकों में भड़का आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी : फोटो
एटा। कार्रवाई के बाद शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षक संगठनों ने विरोध जताते हुए बीएसए को ज्ञापन सौंपा। सूचना पर पहुंचे सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने भी बीएसए से वार्ता कर निर्दोष शिक्षकों पर कार्रवाई को अनुचित बताया। बीएसए द्वारा की गई कार्रवाई के बाद शिक्षक संघ में आक्रोश पनप गया। शैक्षिक महासंघ के विश्वनाथ एवं राजकुमार पाराशर ने बीएसए संजय शुक्ल को ज्ञापन देकर जांच आख्या को गलत बताते हुए कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने मामले की पुनर्जांच की मांग कर दोषी जांचकर्ताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की मांग की है। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संयोजक राकेश चौहान, नेम सिंह वर्मा, शशीकांत शर्मा, लोकपाल सिंह यादव आदि ने निलंबन वापस न होने एवं भविष्य में शिक्षकों के सम्मान से खिलवाड़ का विरोध शिक्षक सड़कों पर उतरकर करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


गलत तथ्यों के आधार पर शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जिला प्रशासन से मिलकर पूरे मामले से अवगत करा निलंबन कार्रवाई को निरस्त कराया जाएगा।
विपिन वर्मा डेविड, सदर विधायक
एमडीएम अनियमितताओं में पाए गए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 31 प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया गया है।
संजय कुमार शुक्ला, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें