फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस शोरूम से लाखों की नकदी, तीन बाइकें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाईवे किनारे बड़ा मिर्जा का नगला चौराहे पर स्थित अरुण टीवीएस शोरूम में रविवार रात अज्ञात चोर लाखों की नकदी व तीन बाइक चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी सहित एसएचओ ने निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


बड़ा मिर्जा का नगला चौराहा निवासी अरुण कुमार जादौन का टीवीएस कंपनी का शोरूम चौराहे पर संचालित है। शोरूम के ऊपर परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह जब वह जागे तो चौकीदार ने शोरूम में चोरी होने की सूचना दी। देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो जिन दो तिजोरियों में साढ़े पांच लाख 36 हजार रुपया की धनराशि रखी थी वह गायब थी। तीन बाइक गायब थीं। सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी संजय वर्मा, एसएचओ रामगढ़ केपी सिंह के साथ फोर्स मौके पर पहुंचा।

उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड टीम के साथ ही फिंगरप्रिंट को लेने वाली टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर दी। आशंका जताई जा रही है कि कोई शोरूम के अंदर ही छिपा रह गया है उसने ही घटना को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ केपी सिंह ने कहा शोरूम में चोरी की जानकारी मिली है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें