फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन से दिल्ली मार्ग बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली कूच कर रहे किसानों को सीमा पर रोकने के बाद भड़के उपद्रव का असर सड़क यातायात पर पड़ा। कासगंज से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें मार्ग पर जहां-तहां फंस गईं। इसके बाद परिवहन विभाग ने बसों का संचालन बंद कर दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

कासगंज डिपो से दिल्ली मार्ग के लिए सबसे अधिक बसों का संचालन किया जाता है। इस मार्ग अलीगढ़ और दिल्ली के लिए 56 बसों का संचालन होता है। विभाग ने मंगलवार दोपहर तक दिल्ली के लिए 26 बसें भेज दीं, लेकिन इनमें से एक भी बस दिल्ली तक नहीं पहुंच सकीं। पुलिस प्रशासन ने किसानों के उग्र आंदोलन को देखते हुए विजय नगर से आगे बसों को नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चालक परिचालकों ने एक दूसरे से संपर्क कर हालतों की जानकारी दी। इसके बाद बसों को रास्ते में खुर्जा, बुलंदशहर, सहित अन्य स्थानों पर रोक दिया। ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। वहीं परिवहन विभाग ने कासगंज से बसों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया। डिपो प्रभारी राम खिलाड़ी ने बताया कि हालातों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद ही बसों को दिल्ली के लिए भेजा जाएगा। रास्तें में रोकी गई बसों में यात्रियों को टिकट का पैसा वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें