फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंगर नदी पुल में आई दरार

विज्ञापन
PROBLEM - फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
करहल(मैनपुरी)। करहल-सिरसागंज रोड पर बघेरा गांव के पास सेंगर नदी के पुल में सोमवार को दरार आ गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन



एसडीएम ने सुरक्षा के लिहाज से पुल के दोनों ओर अवरोधक बनाने और संकेतांक लगाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के जेई को दिए हैं। करहल से सिरसागंज जाने वाले मार्ग पर पूरे दिन वाहनों का आवागमन रहता है।


इस मार्ग पर साहबरामपुर बघेरा के पास सेंगर नदी पर बरसों पुराना पुल बना हुआ है। सोमवार की दोपहर सेंगर नदी के पुल में दरार देखी गई। खेतों में जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही एसडीएम आरएस मौर्य, थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी, लोक निर्माण विभाग के जेई मनोज कुमार पाल मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने करहल-सिरसागंज मार्ग पर तत्काल भारी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया।


चार पहिया और भारी वाहनों को करहल-घिरोर, करहल-सरैया तथा मानिकपुर सर्विस रोड से होकर गुजारा गया। एसडीएम ने सुरक्षा के लिहाज से पुल के दोनों ओर अवरोधक बनाने तथा संकेतांक लगाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के जेई को दिए।


इंजीनियर मनोज कुमार पाल ने बताया पुल के पास से टेलीफोन की अंडर ग्राउंड लाइन निकली है। लाइन के गड्ढे के माध्यम से बारिश का पानी पुल के अंदर जाता रहा। इससे मिट्टी गीली होती रहने से पुल क्षतिग्रस्त हुआ है।


सेंगर नदी का पुल क्षतिग्रस्त के बाद अब पुल से केवल दोपहिया वाहन ही गुजरेंगे। पुल सही होने में एक माह का समय लगेगा। एक महीने तक पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें