फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तीन माह करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी की जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तीन महीने का इंतजार करना पड़ेगा। विद्युत विभाग शहर को नो ट्रिपिंग जोन बनाने के लिए तीन चरणों में काम कराएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद जनता को बेहतर आपूर्ति देने की दिशा में निरंतर प्रयास चल रहे हैं। पहले जहां सर्दी, गर्मी के पीक मौसम में हर रोज शहर में आठ से दस घंटे, तो ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे तक कटौती होती थी। बिजली संकट को लेकर हर साल शहर से देहात क्षेत्रों तक आंदोलन, मार्ग जाम होते थे। योगी सरकार रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

अब योगी सरकार शहरी उभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने की दिशा में काम कर रही है। प्रदेश के कई जिलों को नो ट्रिपिंग जोन बनाया जा रहा है। इसमें फिरोजाबाद टाउन का भी चयन हुआ है। शासन के निर्देश पर विद्युत विभाग ने शहर में निर्बाध आपूर्ति को काम शुरू कर दिया है। अब जनता को निर्बाध आपूर्ति के लिए तीन महीने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें