फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 20 को फिर से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के निधन के बाद स्थगित किए पंचायत चुनाव की जिलाधिकारी आरपी सिंह ने संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव के लिए 20 अगस्त को फिर से पोलिंग पार्टी रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

सोरों की ग्राम पंचायत के गुरहना लुहर्रा के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए गुरुवार को तीन पोलिंग पार्टियां रवाना की गई, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिए। पोलिंग पार्टियों को चुनाव स्थगित होने की सूचना देकर वापस बुला लिया गया। पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा में वापस लौट आई। इनसे मतपत्र, मतपेटिका आदि जमा करा लिए गए। आयोग से मिले निर्देशों के बाद चुनाव की नई तिथि घोषित हो गई हैं। 20 अगस्त को पोलिंग पार्टियां सोरों विकास खंड कार्यालय से फिर से रवाना होंगी। जबकि 21 अर्गस्त को मतदान होगा वहीं 24 अगस्त को सोरों विकास खंड में मतगणना होगी। चुनाव में प्रधान पद के लिए सरोज कुमारी, विद्या देवी, रेखा देवी, रिजवाना, ममता देवी, प्रीति, रिंकी, जयमंती देवी, गुडडो देवी, कमलेश कुमारी, उमादेवी चुनाव मैदान में है। मतदान के लिए 3 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 1589 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर सांय 5 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें