फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में दरगापुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर महिलाओं से लूटपाट शुरू कर दी। महिला ने डायल 100 पर सूचना दी तो पुलिस ने बाइक के साथ एक लुटेरे को पकड़ लिया।
गुरुवार देर रात डायल 100 टीम को सूचना मिली कि थाना मक्खनपुर क्षेत्र के ग्राम दरगहपुर के पास बाइक सवार बदमाश महिलाओं से लूटपाट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पीआरबी टीम में तैनात कांस्टेबल बलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह एवं चालक श्रीनिवास के साथ मौके पर पहुंचे। पीआरबी टीम देखते ही लुटेरे भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक लुटेरे को दबोच लिया। इसके साथ ही मौके से बाइक बरामद कर ली। पीआरबी टीम ने मक्खनपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।