फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन नहीं कर रही लोगों की हेल्प

विज्ञापन
सभा में बोलते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। सीएम की हेल्पलाइन जिले के पीड़ितों की मदद में असफल साबित हो रही है। अब तक हेल्पलाइन पर आईं 276 शिकायतों में से महज 81 का ही निपटारा हो सका है। जिसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। सीएम के निर्देश के बाद आयुक्त राजस्व परिषद ने डीएम को पत्र लिखकर स्थिति में सुधार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिले में शिकायतों के निस्तारण स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों को लेकर आए दिन विभागों और अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। वहीं जिले में सीएम हेल्पलाइन का भी यही हाल हो गया है। आलम यह है कि अधिकारी सीएम हेल्पलाइन पर आ रही शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस पर सीएम ने नाराजगी जताई है। सीएम के निर्देश पर आयुक्त और सचिव राजस्व परिषद अनुश्रवण प्रकोष्ठ लीना जौहरी ने डीएम को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जिले में सीएम हेल्पलाइन पर आईं 276 शिकायतों के सापेक्ष महज 81 शिकायतें ही निपट सकी हैं। साथ ही 10 विभागों को सबसे ज्यादा शिकायत होने पर डिफॉल्टर घोषित किया है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा कराने के निर्देश दिए हैं।
इनका कहना है
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए विभागों को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामअरज यादव, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें