फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना बीमा राशि के तीन लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
एटा। दुर्घटना बीमा राशि के मिलने वाले पांच लाख रुपये में से तीन लाख रुपये बैंक मैनेजर और अधिवक्ता ने महिला के खाते से निकाल लिए। इसकी रिपोर्ट पीड़ित महिला ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बारथर निवासी कविता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि पिछले दिनों उसके पति रोहित की दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद उसे किसान दुर्घटना के पांच लाख रुपये शासन स्तर से आर्थिक सहायता के लिए दिए गए थे। शासन से मिली आर्थिक मदद वाले रुपये मानपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंक शाखा के खाते में आए थे। महिला ने बताया कि सहायता राशि वाले रुपयों में से उसने दो लाख रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद खाते में शेष रहे तीन लाख रुपये को बैंक मैनेजर और वकील आरके तिवारी ने मिलकर निकाल लिए। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब वह बैंक में रुपये निकालने के लिए पहुंची। जहां बैंक मैनेजर ने उसके खाते में कोई रुपया न होने की बात कहकर उसे लौट दिया। इससे परेशान होकर महिला ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।
कार्ड बदल खाते से रुपये निकाले
एटा। थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव पिरान निवासी रेखा पत्नी संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई एटीएम कार्ड लेकर जीटी रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए आया था। उसी समय अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई से एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उसे मोबाइल पर संदेश पहुंचने के बाद हुई। इसकी रिपोर्ट महिला ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें