फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बोला, मैंने जीती अ धकार की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दूल्हा बने युवक संजय जाटव के चेहरे पर बारात चढ़ने पर विजयी मुस्कान का भाव था। वह काफी उत्साहित था। बारात के दौरान पत्रकारों से बातचीत में संजय ने कहा कि उसने अधिकार की जंग लड़ी है। उसने कोई ऐसा कार्य नहीं किया, जिससे किसी को ठेस पहुंचे। वह स्वतंत्र हैं और सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं। उसने जिला प्रशासन का भी शुक्रिया जताया। उसने कहा कि प्रशासन ने सहयोग किया है और सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। संजय बार बार बारात के दौरान अपनी खुशी जाहिर कर रहा था। उसने कई बार अपने साथियों और बारातियों के साथ विक्ट्री का चिह्न बनाते हुए फोटो खिंचवाए और सेल्फी ली।
विज्ञापन


सेहरा लगाना भूला संजय
कासगंज। बारात निजामपुर पहुंची तो संजय बग्गी पर सवार हो गया। विलंब होने के कारण वह जल्दी में था। ऐसी स्थिति में संजय सिर पर सेहरा लगाना भूल गया और नोटों की माला भी गले में नहीं थी। काफी दूर तक बारात चढ़ने के बाद उसे सेहरा न होने का ख्याल आया। इसके बाद तिराहे से पहले संजय को सेहरा लगाकर नोटों की माला भी पहनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें