कार्यक्रम में डांस करते गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता गोविंदा शनिवार को ताजनगरी आगरा पहुंचे। वो यहां फतेहाबाद रोड स्थित जेपी होटल में निजी कंपनी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे।
गोविंदा के शहर में होने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में उनके प्रशंसक होटल के गेट के बाहर एकत्रित होने लगे। सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें किसी से नहीं मिलने दिया गया।
जेपी होटल में आयोजित निजी कंपनी के कार्यक्रम में गोविंदा ने कई गाने गाए। लोगों के साथ अपनी फिल्मों के गीतों पर गोविंदा भी जमकर थिरके। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ रही।
कार्यक्रम में गोविंदा लाल रंग की शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए। होटल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कुछ देर के लिए गोविंदा शहर में घूमने के लिए भी निकले।