फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाली की तंबाकू कंपनी की एसआईबी कर रही जांच

विज्ञापन
up police drinking alcohol in pcr - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

कर अपवचंन के मामले में एसआईबी की टीम पटियाली की एक तंबाकू कंपनी की जांच कर रही है जिसमें बड़ा मामला सामने आ सकता है। विभाग फर्म से 40 लाख रुपये की जमानत राशि पहले ही जमा करा चुुका है। तंबाकू कारोबारियों में वाणिज्य कर विभाग की इस कार्यवाही से खलबली है।
विज्ञापन

तंबाकू कंपनी के यहां एक सप्ताह पहले सचल दल ने छापा मारा था। एसआईबी टीम भी यहां पहुंची। स्टॉक और प्रपत्रों की भी जांच पड़ताल की गई। कई प्रपत्रों मे गड़बड़ी पाई गई। ऐसी स्थिति को देखते हुए एसआईबी कब्जे में लिए गए प्रपत्रों की जांच पड़ताल कर रही है। जीएसटी के वाणिज्यकर के सहायक आयुक्त एमके शुक्ला ने बताया कि 40 लाख रुपये की जमानत राशि तंबाकू कारोबारी जमा कर चुका है। एसआईबी अलीगढ़ पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद ही कर अपवचंन की सही स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें